Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » जीविएल नरसिम्हा राव पर जूता फेका।

जीविएल नरसिम्हा राव पर जूता फेका।

[the_ad id="14540"]

भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। जिस दौरान जूता फेंका गया, जीवीएल साध्वी प्रज्ञा के भोपाल से उम्मीदवारी के बारे में जानकारी दे रहे थे। तुरंत हरकत में आते हुए, भाजपा मुख्यालय के स्टाफ ने व्यक्ति को तुरंत पकड़ा और बाहर ले गए।

व्यक्ति ने बताया कि वो कानपुर का रहने वाला है। हालांकि, अभी जूता फेंकने की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति का नाम शक्ति भार्गव हो सकता है। जब सुरक्षाकर्मी उसे कमरे से बाहर ले जा रहे थे तो उसने एक विजिटिंग कार्ड उछाला जिस पर डॉ. शक्ति भार्गव लिखा हुआ था।

जीवीएल ने कहा है कि जूता फेंका जरूर गया पर उन्हें लगा नहीं। उन्होंने ये भी बताया कि जूता फेंकने वाले शख्स की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?