कराटे बेल्ट ग्रेडिंग में आयोमी शर्मा ने मारी बाजी, विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
जोधपुर। जोधपुर में आशियाना द्वारका सोसायटी परिसर में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा वाडो–रियो फेडरेशन के निर्देशन में संपन्न हुई।
कोच शिहान सोहनलाल ने बताया कि प्रतियोगिता में आयोमी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं कार्तिक पूरी गोस्वामी द्वितीय, हिमांशी चौधरी तृतीय तथा हर्षिता पट्नायक चतुर्थ स्थान पर रहीं। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस ग्रेडिंग परीक्षा के दौरान बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस का परीक्षण किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागी सफल रहे।
वाडो-रियो कराटे-डो फेडरेशन ऑफ राजस्थान के डायरेक्टर सेनसेई प्रभुदयाल, महासचिव शिहान सोहनलाल एवं अध्यक्ष मुकेश दिवराया ने सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही बच्चों को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) की विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।






