प्रिंटपैक राजस्थान 2026: जोधपुर में आईपीएएमए की प्रमोशनल मीट – Sanchar Sarthiप्रिंटपैक राजस्थान 2026: जोधपुर में आईपीएएमए की प्रमोशनल मीट – Sanchar Sarthi

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » प्रिंटपैक राजस्थान 2026: जोधपुर में आईपीएएमए की प्रमोशनल मीट

प्रिंटपैक राजस्थान 2026: जोधपुर में आईपीएएमए की प्रमोशनल मीट

[the_ad id="14540"]
प्रिंटपैक राजस्थान 2026
#image_title

प्रिंटपैक राजस्थान 2026: जोधपुर में आईपीएएमए की प्रमोशनल मीट

प्रिंटपैक राजस्थान 2026: जोधपुर में आईपीएएमए की प्रमोशनल मीट, बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधि शामिल
जोधपुर। इंडियन प्रिंटिंग पैकेजिंग एंड अलाइड मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईपीएएमए) द्वारा प्रिंटपैक राजस्थान 2026 प्रदर्शनी के संदर्भ में लॉर्ड्स इन, जोधपुर में एक प्रमोशनल मीट एवं नेटवर्किंग डिनर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जोधपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रिंटर्स तथा प्रिंटिंग–पैकेजिंग से जुड़े उद्योगों के स्वामी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आईपीएएमए अध्यक्ष जैवीर सिंह, महासचिव इकबाल सिंह, प्रिंटपैक राजस्थान के चेयरमैन गुर प्रताप सिंह, अमित पाल सिंह और गौरव महाजन ने सहभागियों से संवाद किया और प्रदर्शनी से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।
अपने संबोधन में जैवीर सिंह ने बताया कि आगामी प्रिंटपैक राजस्थान प्रदर्शनी में 160 से अधिक कंपनियां अपनी लाइव मशीनों के साथ भाग लेंगी। देशभर से आगंतुक इस प्रदर्शनी को देखने जयपुर पहुंचेंगे। यह प्रदर्शनी 21 से 23 फरवरी 2026 तक जयपुर एक्सहिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी), सीतापुरा, जयपुर में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों की सूक्ष्म एवं लघु इकाइयों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आधुनिक तकनीक और नवीन मशीनरी से जोड़ना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को भारतीय प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग के हित में आईपीएएमए द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि वे प्रदर्शनी में भाग लेंगे और नवीनतम मशीनरी का अवलोकन कर अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए नए अवसर तलाशेंगे।
उल्लेखनीय है कि यह प्रदर्शनी आईपीएएमए द्वारा राजस्थान ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन (रोपा) तथा ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ प्रिंटर्स एंड पैकर्स के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?