ज्वेलर की हत्या का जताया विरोध, ज्ञापन सौंपा –ज्वेलर की हत्या का जताया विरोध, ज्ञापन सौंपा –

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » ज्वेलर की हत्या का जताया विरोध, ज्ञापन सौंपा

ज्वेलर की हत्या का जताया विरोध, ज्ञापन सौंपा

[the_ad id="14540"]

ज्वेलर की हत्या का जताया विरोध, ज्ञापन सौंपा

मृतक व घायलों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग
जोधपुर। जोधपुर बंगाली स्वर्णशिल्पी एसोसिएशन ने मेड़ता सिटी में एक ज्वेलर की हत्या के विरोध में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सहित मृतक व घायलों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख साकीर हुसैन व उपाध्यक्ष परितोष डिन्डा ने बताया कि नन्हा बाजार मेडता सिटी में दस फरवरी की रात्रि को पंकज सोनी अपनी दुकान उमा चैन पर काम कर रहे थे। उसके साथ दुकान में कारीगर संदीप बंगाली व संजय बंगाली भी कार्य करते थे। रात्रि करीब 12.11 बजे दो व्यक्तियों ने दुकान में प्रवेश किया और दो व्यक्ति दुकान के बाहर खडे़ रहे, जो धारदार हथियारों से लैस थे। दुकान में घुसकर उन्होंने पंकज सोनी पर जानलेवा हमला किया जिससे पंकज की मृत्यु हो गई। उन्होंने कारीगर संदीप व संजय बंगाली पर भी धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है तथा पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में दो मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिमान द्वारा पंकज सोनी की दुकान में घुसकर सोची समझी साजिश के तहत हत्या की गई है। पंकज सोनी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे, जिसके लिए मृतक के परिवार में किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व उचित आर्थिक सहायता (मुआवजा) प्रदान करने की मांग की गई। साथ ही घायल कारीगरों को भी मुआवजा दिया जाए। इस दौरान एसोसिएशन के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?