जोधपुर, 30 जून। शहीद RAC जवान श्री मोहनसिंह सिसोदिया ईशरू की 86वीं जयंती के अवसर पर 1 जुलाई 2026 को जोधपुर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर होटल श्री मोहन विलास, उम्मेद क्लब रोड, राईका बाग, जोधपुर में आयोजित होगा।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं विभिन्न संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानवीय अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।
आयोजकों का कहना है कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।” शहीद मोहनसिंह सिसोदिया ईशरू की पुण्य स्मृति में आयोजित यह शिविर उनके साहस, राष्ट्रसेवा और समाज के प्रति समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि होगा। शिविर में एकत्रित होने वाले रक्त को जोधपुर के तीन प्रमुख सरकारी अस्पतालों—मथुरादास माथुर अस्पताल, महात्मा गांधी अस्पताल एवं उम्मेद अस्पताल को सुपुर्द किया जाएगा, जिससे गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक सहायता मिल सके।
सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में पधारकर इस जनहित अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।
