नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन शरद पटवर्धन एवं सचिव अनिल भंडारी ने संभाली कमान
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर का 78वां भव्य शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 12 जुलाई 2026 को गौरव पथ स्थित के.एन. वांचू रोटरी भवन में गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया।
समारोह में सत्र 2026-27 के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन शरद पटवर्धन, सचिव रोटेरियन अनिल भंडारी , कोषाध्यक्ष डॉ पंकज राजदान एवं निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) के पदाधिकारियों ने सेवा संकल्पों की आधिकारिक शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम्स (AIIMS) जोधपुर के कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. गोवर्धन दत्त पुरी थे ।समारोह के मुख्य अधिष्ठापन अधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद भाटिया थे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन पीपी लैवेंडर सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं रोटेरियन नरेंद्र शर्मा द्वारा रोटरी वंदना से हुआ। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मधु समदानी ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा सचिव डॉ सुंगधा गोयल report प्रस्तुत की I
नए सदस्यों का स्वागत एवं शपथ:
असिस्टेंट गवर्नर (AG) डॉ. अरविंद जैन ने तीन नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता ग्रहण करवाई गया
डॉ राम गोयल ने नए सेटेलाइट क्लब केरू एंड ओसिया के सदस्यों को शपथ दिलाई ।
*उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कार वितरण किया गया
मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. जी.डी. पुरी और नवनियुक्त अध्यक्ष शरद पटवर्धन ने अपने संबोधन में रोटरी के अंतरराष्ट्री य मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
समारोह के अंत में सचिव अनिल भंडारी मीडिया कर्मियों एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद सभा को विसर्जित किया गया।
